{"_id":"6ad3c86075502e4a19053a47","slug":"siddharthnagar-news-goddesss-shrines-set-up-on-the-streets-pandals-bathed-in-light-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166703-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़कों पर सजा मां का दरबार, रोशनी में नहाए पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़कों पर सजा मां का दरबार, रोशनी में नहाए पंडाल
Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
शहर के रामनगर में स्थापित की गई मां शेरावाली प्रतिमा को फोन में कैद करते लोग। संवाद
- फोटो : 1
सिद्धार्थनगर। शाम ढलते ही शहर की सड़कों का रंग बदलने लगा। रोशनी से जगमगाते पंडाल, मां के दरबार में सिर झुकाते श्रद्धालु और बीच-बीच में गूंजते जयकारे..., लुंबिनी मार्ग पर कदम-कदम पर आस्था का नजारा दिखाई दिया।
कहीं मां शेरावाली और मां काली की भव्य मूर्तियां लोगों को ठिठककर दर्शन करने को मजबूर कर रही थीं तो कहीं प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। परिवार के साथ निकले लोग, हाथ जोड़कर खड़े भक्त और आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटे समिति के सदस्यों के बीच पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। हाइडिल तिराहे के पास श्री श्री मां बेलहिया मां समिति की ओर से स्थापित मूर्ति के आसपास चहल-पहल रही। समिति के सदस्य पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। कोई व्यवस्था संभाल रहा था तो कोई आयोजन को अंतिम रूप देने में लगा रहा। आगे वन विभाग चौराहे पर आदर्श कमेटी की ओर से स्थापित मूर्ति के पास श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते नजर आए। इसी बीच भारत और वेस्टइंडीज के क्रिकेट मैच के लिए एलईडी वॉल लगाने की तैयारी भी चल रही थी। यहां भक्ति के माहौल के साथ क्रिकेट के रोमांच को जोड़ने की तैयारी रही।
सिद्धार्थ तिराहे पर मां की मूर्ति के सामने पूजा की तैयारियां चलती रहीं। समिति के सदस्यों की व्यस्तता के बीच सुरक्षा के लिए एसआई टीम भी तैनात रही। लुंबिनी मार्ग पर आगे बढ़ने पर जामा मस्जिद के सामने मां भगवती की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। कोई प्रसाद लेकर आगे बढ़ रहा था तो कोई अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। सड़क से गुजरते लोगों के कदम भी इस दृश्य को देखकर ठहर रहे थे। जीजीआईसी मोड़ के पास मां शेरावाली की भव्य मूर्ति के सामने श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। हाथ जोड़े भक्त, मां के दर्शन की प्रतीक्षा करते लोग और मूर्ति को निहारती निगाहें पंडाल की रौनक बढ़ाती रहीं। लुंबिनी मार्ग पर मां शेरावाली और मां काली की मूर्तियों के दर्शन के लिए भी लोगों का तांता लगा रहा। वहीं, हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
बढ़नी में 30 दुर्गा पूजा पंडालों में गूंज रहे जयकारे, आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु : ढेबरुआ। शारदीय नवरात्र पर बढ़नी कस्बे में भक्ति और उत्साह का माहौल है। कस्बे में करीब 30 दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। सुबह-शाम आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महिलाएं, पुरुष और बच्चे दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। पूजा समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं कर रही हैं।
त्योहार को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। बढ़नी कस्बे के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्र और दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी तरह की परेशानी न हो।

शहर के रामनगर में स्थापित की गई मां शेरावाली प्रतिमा को फोन में कैद करते लोग। संवाद- फोटो : 1