फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 3,500 personnel to be deployed for security during the immersion of 1,263 idols of Goddess Durga

Siddharthnagar News: मां दुर्गा की 1263 मूर्तियों के विसर्जन में सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे 3500 जवान

Sun, 18 Oct 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 3,500 personnel to be deployed for security during the immersion of 1,263 idols of Goddess Durga
शहर के जीजीआईसी गली के मोड पर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा व प्रतिमा के पास सेल्फी लेता
सिद्धार्थनगर। जिले में 1263 स्थानों पर स्थापित दुर्गा मूर्तियों के मंगलवार से शुरू होने वाले विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 3500 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

हर मूर्ति के डोले के साथ पुलिसकर्मी रहेंगे, जबकि विसर्जन स्थलों और जुलूस मार्गों की निगरानी ड्रोन और सीसी कैमरों से की जाएगी। नदी, तालाब और पोखरों में विसर्जन के दौरान गहरे पानी में जाने पर रोक रहेगी। घाटों पर गोताखोरों और नाविकों को अलर्ट रखने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में शारदीय नवरात्र के दौरान पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना चल रही है। अब विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों को घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और विसर्जन मार्गों की मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तहसील मुख्यालयों, प्रमुख स्थानों और विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया है।
हर डोले के साथ रहेगी पुलिस, ड्रोन से निगरानी : विसर्जन के दौरान प्रत्येक मूर्ति के साथ संबंधित थाने की पुलिस तैनात रहेगी। जिन स्थानों पर अधिक संख्या में मूर्तियों का विसर्जन होगा, वहां अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की जाएगी। जरूरत के मुताबिक एक थाने के पुलिसकर्मियों को दूसरे क्षेत्र में भी लगाया जाएगा।
जुलूस मार्गों और विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों की मदद भी ली जाएगी। किसी तरह का विवाद या माहौल बिगाड़ने की कोशिश होने पर निगरानी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

गहरे पानी में जाने पर रहेगी रोक : नदी और पोखरों में मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। घाटों पर स्थानीय गोताखोरों और नाविकों को अलर्ट रखने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed