फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Dumb, deaf and drunkards are being beaten on suspicion of being thieves

Siddharthnagar News: चोर के शक में पीटे जा रहे गूंगे, बहरे व शराबी

Mon, 08 Sep 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Dumb, deaf and drunkards are being beaten on suspicion of being thieves
इटवा। स्थानीय क्षेत्र के गांवों में चोर की शक में लोग मंद बुद्धि, गूंगे-बहरे और शराबियों की पिटाई कर दे रहे हैं। क्षेत्र में लगातार ऐसे मामले बढ़ गए हैं। पुलिस ने कानून हाथ में न लेकर इसकी सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन

पहली घटना इटवा थाने के सेमरा कमियां गांव में हुई। जहां एक मंद बुद्धि किशोर की पिटाई कर दी गई। उस पर आरोप था कि वह बच्चा चोरी गिरोह से जुड़ा है जबकि उसकी गलती थी कि उसने बालिका को अपने जेब से टाॅफी निकालकर दे दी थी। वहीं एक अन्य घटना इसी थाने के महादेव गांव में हुई। यहां रात में एक शराबी नशे में गांव पहुंच गया। पूछने पर जवाब न दे पाने पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने उसे बचाया। शनिवार देर रात एक मामला इसी थाने के ग्राम नवेल में हुआ। वहां एक मूक-बधिर लड़का सड़क पर घूमते हुए नवेल गांव में घुस गया, जहां गांव वालों ने 112 नंबर डायल करके उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

इस दौरान वह पिटाई के चलते चोटिल हो गया था। इसके कारण पुलिस ने उसे सीएचसी इटवा में भर्ती करा दिया है। वह बस्ती जनपद के भानपुर का निवासी बताया जा रहा है। ऐसे ही एक अन्य मामले में चोर की आंशका में डुमरियागंज थाने के ग्राम धनोहरी में एक शराबी को लोगों ने चोर समझकर पकड़ लिया और पूछताछ में कुछ न बोलने पर पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उस शराबी को जानने वाले एक व्यक्ति उधर से गुजर रहे थे तो उन्होंने पिटाई कर रहे लोगों से कहा कि यह चोर नहीं है। गांव वालों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। डुमरियागंज थाने में बिठाया गया वह व्यक्ति ड्राइवर है।
इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी का कहना है कि संदेह की स्थिति में वह हल्का पुलिस अथवा हल्के के दरोगा को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed