{"_id":"68e8019345dad8c7690b0c74","slug":"siddharthnagar-news-dulha-sumali-and-gharuar-will-be-developed-as-tourist-destinations-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-146175-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे दुल्हा सुमाली और घरूआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे दुल्हा सुमाली और घरूआर
Fri, 10 Oct 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित दुल्हा सुमाली और घरूआर गांव को ग्रामीण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने बुधवार को सिद्धार्थ सभागार में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक में यह जानकारी दी।
इस दौरान डीएम ने जिले के नवीन सत्र के बच्चों का युवा पर्यटन क्लब का गठन करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि विकास खंड बर्डपुर के दुल्हा सुमाली और बढ़नी के ग्राम घरूआर में ग्रामीण पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही निर्देश दिया कि मंदिरों के सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव व एस्टीमेट बनाकर प्रेषित करें।
एस्टीमेट स्थलीय निरीक्षण करके ही बनाएं। आपका अपना घर बनेगा आय का स्रोत के अंतर्गत होम स्टे नीति-2005 के अंतर्गत पंजीकरण कराएं। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक बच्चों को जनपद के प्राचीन मंदिरों का भ्रमण कराएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीडीओ बलराम सिंह, डीडीओ सतीश सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी प्रिया सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।