{"_id":"6a93303a549058e57903af5b","slug":"siddharthnagar-news-drain-cover-broken-household-wastewater-flowing-onto-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-163670-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टूटा नाले का ढक्कन, सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टूटा नाले का ढक्कन, सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी
Sun, 30 Aug 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने नौगढ़ मुख्य मार्ग पर भगत सिंह नगर के पास समस्या, जिम्मेदार बेखबर
सिद्धार्थनगर। शहर के पुराने नौगढ़ मुख्य मार्ग पर भगत सिंह नगर के लोग समस्याओं से परेशान हैं। जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के आगे नाले का ढक्कन टूट गया है। वहीं नियमित सफाई नहीं होने से कचरे और गंदगी से नाली जाम पड़ी है। नतीजा यह है कि आसपास के घरों का गंदा पानी नाली से निकलने के बजाय सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या कई दिन से बनी हुई है। नाले का ढक्कन टूटने से सड़क किनारे खुला नाला हादसे का कारण भी बन सकता है। खासकर रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। दूसरी ओर नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे बदबू और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
भगत सिंह नगर के मुख्य मार्ग पर रहने वाले लोगों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। कई बार गंदगी जमा होने के बाद भी सफाई नहीं कराई जाती। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है और गंदा पानी सड़क पर फैलने लगता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग नगर पालिका प्रशासन से सफाई कराने, टूटे ढक्कन को बदलवाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर बह रहा गंदा पानी बीमारी और दुर्घटना का कारण बन सकता है।
-- -- -- -- -- --
लोगों की बात
- नाले की सफाई नियमित रूप से नहीं होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है। कई दिनों से समस्या बनी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- मो. नफीस
- नाले का ढक्कन टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है। संबंधित विभाग को जल्द से जल्द ढक्कन लगवाकर नाले की सफाई करानी चाहिए।
- सुनील कुमार अग्रहरि