फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: DM expressed displeasure over the low progress of private notification

Siddharthnagar News: प्राइवेट नोटिफिकेशन की प्रगति कम पाए जाने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 25 Aug 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: DM expressed displeasure over the low progress of private notification
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को डीएम डाॅ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष सभी विकास खंडों में पब्लिक नोटिफिकेशन में लक्षण युक्त टीबी के मरीजों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। इसमें भनवापुर, लोटन, शोहरतगढ़, जोगिया, प्राइवेट नोटिफिकेशन में बांसी, भनवापुर, लोटन की प्रगति कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी और समस्त एमओआईसी को निर्देश दिए कि प्राइवेट अस्पताल के साथ मीटिंग कर टीबी मरीजों को चिह्नित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। परफाॅर्मेंस के आधार पर एमओआईसी और टीबी स्टाफ का वेतन निर्गत करेंगे। सभी एमओआईसी ओपीडी का 10 प्रतिशत रेफरल अनिवार्य रूप से करें। सीएचओ के परफाॅर्मेंस के आधार पर छह माह में 15 इंडीकेटर पर डाटा एकत्रित करें, जिसका अच्छा प्रदर्शन रहेगा उसे सम्मानित किया जाएगा। एचआईवी मरीजों को चिह्नित कर टेस्ट में प्रगति लाने का भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मेडिकल काॅलेज का समय समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सभी विकास खंडों में डिलीवरी प्वाइंट के लिए चिह्नित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को क्रियाशील कराने के निर्देश दिए। एमओआईसी सुनिश्चित कर लें कि डिलीवरी घर पर नहीं होना चाहिए। सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही हो। घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी जिम्मेदार होंगे। सभी नोडल अधिकारी वार रूम का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करें एवं डिलेवरी प्वाइंट का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराएं।
डीएम ने टीकाकरण की शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराने के निर्देश दिए। फीडिंग में सही मोबाइल नंबर लिखे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। कोई भी डाॅक्टर बाहर दवा नहीं लिखेंगे। मेडिकल काॅलेज में नार्मल डिलेवरी बढ़ाने के निर्देश दिए।

सभी नोडल अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी सेंटर पर लिंग परीक्षण नहीं होना चाहिए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गर्भवतियों को प्रोत्साहन राशि समय से दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed