Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Diwali festival begins in Nepal; crows fed special treats on 'Kaag Tihar'

Siddharthnagar News: नेपाल में दिवाली पर्व की शुरुआत, काग तिहार पर कौवों को खिलाए गए पकवान

Sat, 07 Nov 2026 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Diwali festival begins in Nepal; crows fed special treats on 'Kaag Tihar'
- यमराज के दूत के रूप में होती है कौवे की पूजा, घरों की छतों और आंगन में रखा गया दही-भात व पकवान
विज्ञापन

- यमपंचक के पहले दिन लोगों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
बढ़नी। नेपाल में दिवाली पर्व की शुरुआत शनिवार को काग तिहार के साथ हुई। यमपंचक के पहले दिन कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को कौवों की पूजा की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार कौवे को यमराज का दूत माना जाता है। इस अवसर पर लोगों ने घरों की छतों और आंगन में कौवों के लिए दही-भात और तरह-तरह के पकवान रखे।
मान्यता है कि कौवा यमराज तक लोगों का संदेश पहुंचाता है। इसी विश्वास के चलते लोग उसकी पूजा-अर्चना कर उसे मनपसंद भोजन कराते हैं, ताकि वह यमराज तक शुभ समाचार पहुंचाए। लोक परंपरा के अनुसार कौवे के घर के आसपास आकर बोलने पर लोग ''शुभ बोल, शुभ बोल'' कहते हैं। इसे किसी संदेश का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तिहार पर्व यमराज से जुड़ा है। उन्हें सत्कर्म करने वालों की रक्षा और दुष्कर्म करने वालों को दंड देने वाला माना जाता है। यमयातना से मुक्ति और परिवार के सदस्यों की सुख-समृद्धि की कामना के लिए यमदीप दान भी किया जाता है। इसके तहत दक्षिण दिशा की ओर दीप जलाने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार सार्वजनिक अवकाश के कारण नेपाल में दिवाली पर्व को लेकर उत्साह है। घरों में साफ-सफाई और सजावट के साथ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed