{"_id":"6ab9548f9cdbc290e10b1baa","slug":"siddharthnagar-news-dilapidated-cooperative-society-building-collapses-amidst-heavy-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165385-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारी बारिश में सहकारी समिति का जर्जर भवन भरभराकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारी बारिश में सहकारी समिति का जर्जर भवन भरभराकर गिरा
Sun, 27 Sep 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
महदेवा बाजार। तहसील नौगढ़ के ग्राम बरगदवा में बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बेल्टीकर का जर्जर भवन शनिवार रात भारी बारिश के कारण गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई कर्मचारी या किसान मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
समिति के एक गोदाम में करीब 500 बोरी यूरिया रखा था जबकि दूसरा खाली था। स्थानीय निवासी शिवकुमार के अनुसार, यह भवन 1982 में बनकर तैयार हुआ था और लंबे समय से जर्जर हालत में था। समिति सचिव रामदरस यादव ने बताया कि भवन की खराब स्थिति के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन कोई मरम्मत नहीं हुई। बारिश के कारण खाद वितरण का कार्य भी रुका हुआ था। सहायक आयुक्त प्रकाश बहादुर गौतम ने कहा कि मामला संज्ञान में है। गोदाम में रखी खाद को किराए के भवन में सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जा रही है।