{"_id":"695174205dbe89a91e04e14a","slug":"siddharthnagar-news-dewdrops-fell-like-rain-terai-shivered-in-the-bitter-cold-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150648-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश की तरह गिरी ओस की बूंदे, कड़ाके की ठंड से ठिठुरी तराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश की तरह गिरी ओस की बूंदे, कड़ाके की ठंड से ठिठुरी तराई
Mon, 29 Dec 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
शहर के स्टेशन रोड़ पर ठंड़ में ठिठुर हुए ट्राली पर बैठे मजदूर। संवाद
- 14.8 डिग्री अधिकतम और 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
सिद्धार्थनगर। तराई क्षेत्र में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। रात से सुबह तक बारिश की तरह गिर रही ओस की बूंदों ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। घना कोहरा और पछुआ के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर घरों में कैद रह रहे हैं।
सुबह के समय खेतों, सड़कों और वाहनों पर ओस की मोटी परत जम गई, जिससे दृश्यता भी प्रभावित रही। ठंड बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और रोजमर्रा के काम से बाहर निकलने वाले लोगों को हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 14.8 व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण वाहन की रफ्तार पर ब्रेक लग जा रहा है। कारण दृश्यता एक मीटर तक आ गई है, जैसा की शनिवार रात में देखा गया। वाहन डिपर जलाकर रेंगते चल रहे थे।
वहींं, ओस की बूंदें बारिश की तरह लग रही थी। ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों से लिपटे और अलाव से पूरे दिन चिपके नजर आए। ठंड ने लोगों को गर्म पकड़े खरीद करने को विवश कर दिया है। ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदारों में बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जग गई है। बढ़ती गलन से रविवार व शनिवार को अवकाश होने के बाद भी लोग घरों में दुबके रहे, रोजी-राेटी की तलाश में घर से निकलने वाले लोग भी घर के लिए जल्दी लौटते दिखे। वहीं, बाजार में दुकानों पर भी बहुत कम भीड़ रही। गर्म कपड़े की दुकान पर लोग खरीदारी करते नजर आए। ठंड अधिक होने से गुलजार रहने वाली बाजार पूरी तरह से सन्नाटा में तब्दील हो गई है, जिससे रोजमर्रा के अलावा अन्य वस्तुओं की बिक्री नहीं हो रही है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि खिचड़ी तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान हैं, अभी धूप खिलने का भी आसार नहीं है जबकि अगले दो से तीन दिन तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी।