{"_id":"69064fbc79c6f8426c01572c","slug":"siddharthnagar-news-devotees-got-excited-over-rukmini-krishna-marriage-incident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-147458-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग पर झूम उठे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग पर झूम उठे श्रद्धालु
Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत के महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के छठवें दिन शुक्रवार की रात कथा व्यास स्वामी सौरभ कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का मनोहारी वर्णन सुनाया। इसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए।
कथा के दौरान मंच पर श्रीकृष्ण, रुक्मिणी विवाह की आकर्षक झांकी ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ भक्ति गीतों पर नृत्य किया। कथा व्यास स्वामी सौरभ कृष्ण ने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भगवान शंकर भी उनके बाल रूप के दर्शन करने गोकुल पहुंचे थे।
कथा के दौरान गोप-गोपियों की रासलीला, गोपी-उद्धव संवाद, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव की झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पंडाल भक्ति और उल्लास के वातावरण से गूंज उठा।
विज्ञापन
इस दौरान राजकुमार अग्रहरि, अजीत अग्रहरि, राजन अग्रहरि, परमात्मा अग्रहरि माैजूद रहे।