Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Devotees deeply moved upon hearing the accounts of the slaying of Ravana and the coronation of Lord Rama

Siddharthnagar News: रावण वध और श्रीराम के राजतिलक का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Thu, 05 Nov 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 05 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Devotees deeply moved upon hearing the accounts of the slaying of Ravana and the coronation of Lord Rama
- मिठवल क्षेत्र के सेमरहना गांव में आयोजित सात दिवसीय कथा का समापन
विज्ञापन

पथरा। मिठवल क्षेत्र के सेमरहना गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। अंतिम दिन कथा व्यास विजय कौशल ने रावण वध, भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राजतिलक का प्रसंग सुनाया। लंका विजय और श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
कथा व्यास ने संगीतमय चौपाइयों के माध्यम से लंका विजय से लेकर भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी तक का प्रसंग सुनाया। रावण वध का प्रसंग आते ही कथा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने का समाचार मिलते ही पूरे नगर में उत्सव का माहौल छा गया। भरत सहित सभी अयोध्यावासी प्रभु के स्वागत के लिए आतुर थे। राजतिलक का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। इस दौरान बधाई गीतों और भजनों की प्रस्तुति ने कथा स्थल का माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

विजय कौशल ने कहा कि श्रीराम कथा मन के विकारों को दूर करने का माध्यम है। शरीर नश्वर है जबकि जीवात्मा अपने साथ अच्छे और बुरे कर्म लेकर जाती है। इसलिए जीवन में भगवद्भक्ति और सत्संग का विशेष महत्व है। मनुष्य जीवन की सार्थकता जीते-जी भगवान का स्मरण करने और अच्छे कर्म करने में है। व्यक्ति जीवनभर जैसा अभ्यास करता है, अंतिम समय में भी उसकी मनोदशा वैसी ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान विजय कौशल के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। समापन पर श्रीरामायण की आरती की गई। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजनकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed