{"_id":"6aee122cc82468553908c769","slug":"siddharthnagar-news-devotees-deeply-moved-upon-hearing-tales-of-lord-rams-childhood-pastimes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167761-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: श्रीराम की बाल लीला सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: श्रीराम की बाल लीला सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
Fri, 06 Nov 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के डफरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन बृहस्पतिवार की रात भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथावाचक पंडित चंद्रशेखर रामायणी ने प्रसंगों के माध्यम से भगवान राम की बाल लीलाओं और उनके पराक्रम की कथा सुनाई। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथावाचक ने बताया कि भगवान राम के बाल रूप का दर्शन करने के लिए भगवान शिव ज्योतिषी का वेश धारण कर अयोध्या पहुंचे थे। उनके साथ कागभुशुंडि भी शिष्य के रूप में थे। राजमहल पहुंचने पर माता कौशल्या ने उनका आदर-सत्कार किया और भगवान राम की हस्तरेखा देखने का आग्रह किया। भगवान शिव बाल राम के मुखमंडल का दर्शन कर आनंदित हो उठे। उन्होंने माता कौशल्या से कहा कि उनका पुत्र आगे चलकर सुंदर बहू लेकर आएगा। यह सुनकर माता कौशल्या प्रसन्न हुईं। भगवान शिव ने वनवास का प्रसंग बताए बिना बाद में फिर आने की बात कही।
इसके बाद कथावाचक ने विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण के वन गमन का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान भगवान राम ने ताड़का का वध कर उसका उद्धार किया और विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा की। राम ने मारीच को बाण मारकर सौ योजन दूर समुद्र पार पहुंचा दिया, जबकि सुबाहु का वध किया।