फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Demand raised for the issuance of a death certificate

Siddharthnagar News: मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की उठाई मांग

Wed, 30 Sep 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 30 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Demand raised for the issuance of a death certificate
सिद्धार्थनगर। दवा प्रतिनिधि संघ के एमआर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उन्होंने मृतक एमआर राहुल कुमार का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। संघ ने ग्राम पंचायत सचिव पर प्रमाण पत्र जारी करने में हिलाहवाली का आरोप लगाया। संगठन से जुड़े रवि प्रताप राय, विवेक श्रीवास्तव और अनूप शुक्ल ने बताया कि राहुल कुमार 11 सितंबर को जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सोनवल गांव के पास मृत पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कंपनी से सहायता राशि मिलनी है। पंचनामा रिपोर्ट की प्रति 21 सितंबर को ग्राम सचिव सोनवल को दी गई थी। हालांकि, प्रमाण पत्र जारी न होने से सहायता राशि नहीं मिल पा रही है। एमआर संघ ने राहुल कुमार का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उचित दिशा निर्देश जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed