फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Demand for an underpass and train halts at Barhni

Siddharthnagar News: बढ़नी में अंडरपास और ट्रेनों के ठहराव की मांग

Wed, 16 Sep 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Demand for an underpass and train halts at Barhni
बढ़नी। रेलवे फाटक के लंबे समय तक बंद रहने से होने वाली परेशानी को देखते हुए बढ़नी में अंडरपास निर्माण की मांग उठाई गई है। पूर्वोत्तर रेलवे की सलाहकार समिति की बैठक में मंगलवार को समिति सदस्य रोहित कुमार ‘मीत’ ने यह मुद्दा रेलवे महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के समक्ष रखा। उन्होंने अंडरपास के लिए आवश्यक सर्वे और आगे की कार्रवाई जल्द शुरू कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। फाटक खुलने के इंतजार में सड़क पर जाम की स्थिति बनती है। अंडरपास का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में राहत मिल सकती है। ट्रेन संख्या 15069/15070 में एसी और स्लीपर कोच की सुविधा बढ़ाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि आसपास के जिलों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में बड़ी संख्या में मरीज गोरखपुर और लखनऊ इलाज के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed