फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Deep depression to weaken, spell of rain continues

Siddharthnagar News: तटवर्ती गांवों में अलर्ट, नदी के पास जाने और मवेशी चराने पर रोक

Fri, 25 Sep 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 25 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Deep depression to weaken, spell of rain continues
शोहरतगढ़। तराई और नेपाल के पहाड़ी इलाकों में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के बाद बानगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों से पानी आने के बाद नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। बानगंगा बैराज पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। बैराज के आसपास लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने नौडिहवा, रामापुर बैदौली, नई ठहर, बैजनाथ, संवारे और गजहड़ा समेत तटवर्ती गांवों के लोगों को सचेत किया है। नदी के किनारे मवेशियों को चराने पर भी रोक लगाई गई है। जेई बब्बू आजाद ने बताया कि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ा है। बानगंगा नदी फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही है। एहतियात के तौर पर जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed