{"_id":"69516ba99fdb2f138403754b","slug":"siddharthnagar-news-dead-body-of-youth-found-dumped-in-masai-sagar-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150706-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मसई सागर में उतराया मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मसई सागर में उतराया मिला युवक का शव
Sun, 28 Dec 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र महला-महली गांव के पास मसई सागर में रविवार की दोपहर बाद व्यक्ति का शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम मुड़िला खुर्द टोला लक्ष्मीनगर निवासी सुनील कुमार यादव( 45) पुत्र कालीचरण के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिवार के मुताबिक, शुक्रवार की शाम किसी बात से नाराज होकर सुनील घर से चला गया था। रात को जब वह घर नहीं लौटा तो घर वालों को खोजबीन शुरू की। रविवार की दोपहर बाद जानकारी हुई कि महला-महली गांव के पास मसई सागर एक शव मिला है। चरवाहों ने उतराती हुई लाश देखी है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान की। उसकी साइकिल भी वहीं से बरामद हुई। उसके सिर और मुंह पर चोट व जख्म के निशान थे। लोगो ने आशंका किया कि साइकिल लेकर गिरा होगा और सागर किनारे लगे पत्थर से टकराने की वजह उसके सिर व मुख चोट लग गई होगी। फिसलने के कारण पानी में गिरने की आशंका जता रहे हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के सिर और मुख पर चोट के निशान थे। आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम जुट गई है।