फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Daughters win 29 gold medals, will bring glory to their name

Siddharthnagar News: 29 गोल्ड पर बेटियों का कब्जा, रोशन करेंगी नाम

Sun, 19 Oct 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Daughters win 29 gold medals, will bring glory to their name
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में 10 नवंबर को नौवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस बार 37 गोल्ड मेडल में से 29 गोल्ड बेटियों के खाते में गए हैं जबकि विश्वविद्यालय सहित छह जिले के महाविद्यालयों में से केवल नौ गोल्ड ही छात्रों को मिला है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस बार नौवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप्र की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल रहेंगी।
दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय सहित छह जिले के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं में से प्रथम स्थान लाने वाले 37 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसमें से 29 स्वर्ण पदक बेटियों के नाम है जबकि विश्वविद्यालय के खाते में भी नौ स्वर्ण पदक गए हैं। इसके अलावा अन्य जिले के महाविद्यालयों के खाते में स्वर्ण पदक गए हैं।
विज्ञापन

दीक्षांत को लेकर पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही पीएचडी के छात्र-छात्राओं को भी उपाधि दी जाएगी जबकि दीक्षांत समारोह के दिन अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव दीनानाथ यादव ने बताया कि दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी की जा रही हैं। स्वर्ण पदक पाने वाले छात्रों को सूची भी जारी की गई है। इस दिशा में आगे की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed