{"_id":"697e446ce554814fc50327de","slug":"siddharthnagar-news-crowds-flock-to-market-with-enticing-offers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-152652-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लुभावने ऑफर से बाजार में बढ़ी लोगाें की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लुभावने ऑफर से बाजार में बढ़ी लोगाें की भीड़
Sat, 31 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बाजार में पुराने व ठंड में उपयोग होने वाले सामान की बिक्री के लिए दुकानदार ग्राहकों को नए-नए ऑफरों से लुभा रहे हैं। ऑफर के साथ दी जा रही भारी छूट के कारण ग्राहक भी बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। गर्म कपड़ों पर 30 से 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, वहीं इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर 60 से 70 प्रतिशत तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
चार फरवरी से शादी का सीजन (सहालग) शुरू होने जा रहा है। ऐसे में दुकानदार नए व आकर्षक कपड़े और घरेलू सामान मंगाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए ठंड में उपयोग होने वाले कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक सामान को बेचने पर जोर दिया जा रहा है। क्लीयरेंस सेल के तहत दुकानदार भारी छूट देकर पुराना स्टॉक निकाल रहे हैं। कपड़ा बाजार स्थित रेडीमेड दुकान के संचालक प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के गर्म कपड़ों पर 30 से 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। अन्य कपड़ों पर भी 15 से 20 प्रतिशत तक की छूट है, जिससे ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं।
खरीदारी कर रहीं सौम्या ने बताया कि बच्चों के लिए कपड़े लेने आई थीं, लेकिन छूट देखकर अपने लिए भी जैकेट खरीद ली। ऑफर में खरीदारी करने से कम दाम में अच्छे कपड़े मिल जाते हैं, जो अगले साल भी काम आते हैं।
विज्ञापन
गोदाम खाली कर नए स्टॉक के लिए बना रहे जगह: व्यापारियों के मुताबिक गोदाम खाली किए जा रहे हैं ताकि शादी के सीजन के लिए नया और ट्रेंडिंग सामान लाया जा सके। कुछ वस्तुएं निर्धारित मूल्य पर भी बेची जा रही हैं, जिससे बाजार में तेजी आ सके।
ग्राहक बोले-कम दाम में मिलता है बड़ा फायदा: खरीदारी कर रहे संजय, रजनीश, आदित्य और भोला ने बताया कि इस समय बाजार में सामान आधे से भी कम दाम में मिल रहे हैं। इस समय ठंड के कपड़े कम दामों में मिल जा रहे हैं। ये कपड़े अगली ठंड में काम आ जाएंगे।