फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Cricket: Tamil Nadu beat Uttarakhand by three wickets

क्रिकेट : तमिलनाडु ने उत्तराखंड को तीन विकेट से दी शिकस्त

Sat, 31 Jan 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Cricket: Tamil Nadu beat Uttarakhand by three wickets
गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के फीता काटकर शुभारंभ करती मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्य
तुलसियापुर। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-4 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में तमिलनाडु ने उत्तराखंड को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के कप्तान किशन गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 158 रन बनाए।इसमें साबिर रजा ने नाबाद 72 रन की पारी खेली। विवेक कुमार ने 52, विशाल चौधरी ने 14 रन का योगदान दिया। तमिलनाडु की तरफ से शैलेंद्र ने दो, विष्णु शाह आलम और अमन ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु ने 19.4 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। तमिलनाडु की तरफ से कप्तान ओम परमार ने नाबाद 61, सुनील रैकवार ने 43, निलेश 15 व शैलेंद्र बुद्ध ने 15 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच तमिलनाडु के कप्तान ओम परमार रहे। शनिवार के मैच की मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed