{"_id":"6935bac8ed19b0cc210da662","slug":"siddharthnagar-news-cow-based-agriculture-is-the-foundation-of-self-reliant-india-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149445-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आत्मनिर्भर भारत की नींव है गो आधारित कृषि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आत्मनिर्भर भारत की नींव है गो आधारित कृषि
Sun, 07 Dec 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के अहिरौला में गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र एवं पंचगव्य चिकित्सालय का उद्घाटन अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी ने किया।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (गोरखपुर) के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने गो आधारित कृषि को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताया। झांसी से आए लल्ला अवधेश ने पंचगव्य चिकित्सा को लेकर विस्तृत संवाद किया और इसके वैज्ञानिक व आयुर्वेदिक लाभों की जानकारी दी। लखीमपुर खीरी से आए गव्य सिद्ध डॉ. गौरव गुप्ता ने गो-शाला प्रबंधन, गो-उत्पाद निर्माण और व्यवसायिक संभावनाओं पर किसानों को जागरूक किया।
सोहना विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार ने गो और कृषि से जुड़े वैज्ञानिक शोधों और प्रमाणिक तथ्यों को प्रस्तुत किया। कृषि विभाग से एडीओ एजी राम सेवक ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के डॉ. राकेश कुमार ने पशु स्वास्थ्य एवं संरक्षण विषय पर चर्चा की। ग्रामोद्योग अधिकारी तुशेंद्र मिश्र ने गो उत्पाद आधारित व्यवसाय और सरकारी सहायता योजनाओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए किसान, गो पालक, कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी ने मंथन किया।
कार्यक्रम में दशरथ चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राम कृपाल चौधरी, आयोजक गव्य सिद्ध डाॅ. सुनील चौधरी आदि माैजूद रहे।म