{"_id":"6980e21ac336ec10c4085536","slug":"siddharthnagar-news-convoy-of-tourists-from-five-countries-to-reach-piparhawa-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-152781-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच देशों के पर्यटकों का दल आज पहुंचेगा पिपरहवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच देशों के पर्यटकों का दल आज पहुंचेगा पिपरहवा
Mon, 02 Feb 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु में स्थित स्तूप। संवाद
- नेपाल से ककरहवा बॉर्डर के रास्ते पहुंचेंगे दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, वियतनाम, लाओस और कंबोडिया के पर्यटक, प्रशासन अलर्ट
सिद्धार्थनगर। बौद्ध विरासत से जुड़े सिद्धार्थनगर जिले के पिपरहवा क्षेत्र में मंगलवार को एक अंतरराष्ट्रीय हलचल देखने को मिलेगी। दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, वियतनाम, लाओस और कंबोडिया से आए पर्यटकों का एक संयुक्त दल नेपाल भ्रमण के बाद भारत में प्रवेश करेगा और पिपरहवा स्तूप में अल्प प्रवास करेगा।
जानकारी के अनुसार, पर्यटक दल तड़के नेपाल स्थित लुंबिनी इमिग्रेशन कार्यालय से प्रस्थान कर ककरहवा बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश करेगा। सीमा पार करने का समय सुबह 3 से 6:30 बजे के बीच निर्धारित है। इसके बाद दल सीधे पिपरहवा स्तूप पहुंचेगा। एसडीएम नौगढ़/ प्रभारी अधिकारी वीआईपी कल्याण सिंह मौर्य ने बताया कि पर्यटकों के अंतरराष्ट्रीय दल के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है। ककरहवा बॉर्डर से पिपरहवा तक सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है जबकि पुलिस को बॉर्डर और प्रमुख स्थलों पर सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -
पिपरहवा में ठहराव, फिर श्रावस्ती रवाना
प्रशासनिक कार्यक्रम के अनुसार पर्यटक दल सुबह करीब 8 बजे पिपरहवा स्तूप पहुंचेगा, जहां भोजन और अल्प विश्राम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। लगभग डेढ़ घंटे के प्रवास के बाद दल सुबह 9:30 बजे श्रावस्ती के लिए रवाना होगा।