{"_id":"6aa9898fb13326cb060b1cac","slug":"siddharthnagar-news-consumers-distressed-by-hours-long-power-outages-attributed-to-local-faults-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164678-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लोकल फाॅल्ट के नाम पर घंटों बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लोकल फाॅल्ट के नाम पर घंटों बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
Tue, 15 Sep 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
- डुमरियागंज क्षेत्र में उमस भरी गर्मी में बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता हो रहे हैं परेशान
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में इस समय बिजली उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के तहत लोकल फाॅल्ट के चलते सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इससे उमसभरी गर्मी में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार रात देर रात डुमरियागंज नगर और ग्रामीण क्षेत्र में फ्यूज उड़ने और जंपर कटने के साथ ही यांत्रिक गड़बड़ी होने पर घंटों बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। लोग बिजली बिना मच्छरों के प्रकोप के बीच जागकर रात गुजारने को मजबूर रहे। क्षेत्र के सरफराज, महफूज, खुशबू , सरवर, विशाल, संतोष कुमार और अजीत अग्रहरि आदि ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से संसाधनों को दुरुस्त कर लाईनमैनों की संख्या बढ़ाने और उन्हें सक्रिय करने की मांग की है।
इस संबंध में डुमरियागंज एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि डुमरियागंज क्षेत्र में बिजली सप्लाई निर्धारित शेड्यूल के तहत की जा रही है। लोकल फाॅल्ट होने और ऊपर से रोस्टरिंग के निर्देश पर ही बिजली सप्लाई कभी कभार बाधित होती है। व्यवस्था को और सुचारू बनाने का प्रयास किया जा रहा है।