{"_id":"6b01f16463d5f938cf0aa476","slug":"siddharthnagar-news-complaint-filed-against-farmer-leaders-for-halting-sugarcane-weighing-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-168546-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गन्ना तौल रोकने पर किसान नेताओं के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गन्ना तौल रोकने पर किसान नेताओं के खिलाफ दी तहरीर
Sun, 22 Nov 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
- बनकटी क्रय केंद्र पर प्रदर्शन के बाद चीनी मिल के महाप्रबंधक ने की शिकायत
- किसानों को गन्ना आपूर्ति से रोकने और कर्मचारियों को धमकाने का लगाया आरोप
डुमरियागंज। बनकटी गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद कराने और किसानों के प्रदर्शन के मामले में नया मोड़ आ गया है। बलरामपुर चीनी मिल की यूनिट बभनान के महाप्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह ने भवानीगंज थाने में दो तहरीर दी हैं। इनमें किसान यूनियन के नेता समेत कई लोगों पर किसानों को गन्ना आपूर्ति से रोकने, अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है।
बभनान चीनी मिल के क्रय केंद्र संख्या 321 बनकटी पर शुक्रवार को गन्ना मूल्य बढ़ाने और लोडिंग-अनलोडिंग शुल्क समाप्त करने की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया था। किसानों ने गन्ने का मूल्य 650 रुपये प्रति क्विंटल करने और लोडिंग-अनलोडिंग निशुल्क करने की मांग उठाई थी। इसी को लेकर किसानों ने क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल रुकवा दी थी।
महाप्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बलरामपुर चीनी मिल्स की यूनिट बभनान का पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ 20 नवंबर से हुआ है। इसके लिए सभी क्रय केंद्रों पर 19 नवंबर से गन्ना खरीद के लिए सप्लाई टिकट जारी किए गए थे।
विज्ञापन
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बनकटी क्रय केंद्र पर किसान यूनियन के नेता सालिकराम पुत्र दुलारे वर्मा कुछ लोगों के साथ गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान किसानों को मिल में गन्ना आपूर्ति करने से रोका जा रहा है। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाकर कामकाज बाधित करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने का भी आरोप लगाया गया है।
महाप्रबंधक ने किसान यूनियन के नेता के साथ मौजूद अन्य लोगों के नाम भी तहरीर में दिए हैं। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्रय केंद्र पर गन्ना खरीद सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग की है।
इस संबंध में भवानीगंज पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद किसान पक्ष और चीनी मिल के लोगों के बीच बातचीत हुई। मिल प्रबंधन की ओर से आपसी बातचीत के बाद अब कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो चुकी है।