{"_id":"6a81f9168f485724df0c9b19","slug":"siddharthnagar-news-cmo-inspects-chc-to-assess-arrangements-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162980-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण करके परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण करके परखी व्यवस्था
Sun, 16 Aug 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सीएमओ डाॅ. संजय कुमार दोहरे ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सामानों को इधर-उधर रखे जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षक को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल परिसर में सफाई बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का मिलान किया। इसके बाद सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। गंदगी देख नाराजगी जताई। अस्पताल में इधर उधर पड़े सामानों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिए। मरीज सहायता पटल का बोर्ड उलटा देख हैरानी व्यक्त की। रोगी पर्ची काउंटर पर महिला और पुरुष की अलग अलग काउंटर बनाने का निर्देश दिए। लेबर रूम में पहुंच कर महिलाओं से बातचीत की। महिला रोगियों से पूछा क्या यहां पर कोई पैसा मांगता है। महिलाओं ने कहा किसी ने पैसा नहीं मांगा है। आशा इंद्रावती और संगीता चौधरी को ने बताया कि 10 माह से उनका मानदेय नहीं मिला है। काम कैसे किया जाए। इस पर सीएमओ ने अधीक्षक को मानदेय भुगतान के लिए कहा इस दौरान अधीक्षक डॉ. एके आजाद, चिकित्सक एसके भारती, अर्जुन यादव, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।