फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Classes to be held in schools; children will learn about traffic rules

Siddharthnagar News: स्कूलों में लगेगी क्लास, बच्चे पढ़ेंगे यातायात नियम का पाठ

Sun, 11 Oct 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Classes to be held in schools; children will learn about traffic rules
यातायात नियमों से प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाएंगे यातायात का पाठ
विज्ञापन

मिशन सेफ के तहत विद्यालय में कमेटी गठित करने के साथ ही बच्चों को जागरूक करने पर जोर
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में अब बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ यातायात नियमों की जानकारी भी दी जाएगी। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। ''मिशन सेफ फ्यूचर'' के तहत विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति के माध्यम से यह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
प्रशिक्षित शिक्षक समय-समय पर कक्षाएं लेकर बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराएंगे। पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें भी विद्यालयों में पहुंचकर जागरूक करेंगी। अक्सर नियमों की अनदेखी और जानकारी के अभाव में दुर्घटनाएं होती हैं। इसे देखते हुए विद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक रूप देने की तैयारी है। अब तक यातायात माह सहित विभिन्न अवसरों पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी जाती रही है। इस मिशन के तहत यह प्रयास नियमित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। बच्चों को अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी सुरक्षित रहने में मदद करेगी।

नियमों की दी जाएगी जानकारी
जागरूकता कार्यक्रमों में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने के बारे में बताया जाएगा। निर्धारित लेन में चलने, तेज गति से वाहन चलाने से बचने की सीख दी जाएगी। चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट का इस्तेमाल करने जैसे नियमों की जानकारी भी मिलेगी। वाहन मोड़ते समय संकेत देने और सड़क पर सुरक्षित आवागमन की सावधानियां भी बताई जाएंगी। ''मिशन सेफ फ्यूचर'' के तहत विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। बच्चों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी तय की गई है। संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस की टीमें समय-समय पर विद्यालयों में पहुंचकर जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
विद्यालय वाहनों की जांच के साथ-साथ यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाता है। मिशन सेफ फ्यूचर के तहत विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का भी गठन किया गया है। यह टीम भी जागरूक करेगी।
- संजय कुमार सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed