{"_id":"6abbf9d6454a7ee7c709e83c","slug":"siddharthnagar-news-children-took-a-pledge-of-cleanliness-after-taking-the-cleanliness-oath-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165487-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्वच्छता की शपथ लेकर बच्चों ने लिया सफाई का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्वच्छता की शपथ लेकर बच्चों ने लिया सफाई का संकल्प
Tue, 29 Sep 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
- नगर पंचायत बिस्कोहर के भरौली कैथवलिया विद्यालय में बच्चों को गीला-सूखा कचरा अलग रखने की दी जानकारी
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राथमिक विद्यालय भरौली कैथवलिया में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक दुर्गेश यादव ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। बच्चों ने घर, विद्यालय और आसपास गंदगी नहीं करने का संकल्प लिया।
प्रधानाध्यापक ने बच्चों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गीला कचरा हरे और सूखा कचरा नीले डस्टबिन में डालना चाहिए। साथ ही घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। उन्होंने बताया कि जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने पर डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा रहता है। एसबीएम प्रभारी अनूप पांडेय ने कहा कि स्वच्छता को अभियान तक सीमित न रखकर रोजमर्रा की आदत बनाना जरूरी है। उन्होंने बच्चों से परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस दौरान शिक्षक दिनेश चंद्र पांडेय, विजय कुमार विश्वकर्मा, नवनीत कुमार, संजय पांडेय, पूनम पांडेय और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।