{"_id":"69629201f2e36e902c008e48","slug":"siddharthnagar-news-centenary-year-is-not-just-a-celebration-but-an-opportunity-to-fulfill-resolutions-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151486-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं संकल्पों को पूर्ण करने का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं संकल्पों को पूर्ण करने का अवसर
Sat, 10 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
जोगिया में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उपस्थित लोग। स्रोत विज्ञप्ति
जोगिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर जोगिया में रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में चेतना, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करना रहा। अध्यक्ष दिवाकर विक्रम सिंह ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का नहीं बल्कि सामाजिक दायित्वों और संकल्पों को पूर्ण करने का अवसर है।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने सामाजिक समरसता, हिंदू समाज की एकता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए समाज को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी, महेंद्र लोधी, राजेश दुबे, बिपुल, अभय, विशाल, शिवेंद्र, अविनाश, दुर्गेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।