{"_id":"6b04787cce89f54c450db53f","slug":"siddharthnagar-news-cataract-patients-increase-10-to-12-patients-are-coming-to-opd-every-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168658-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मोतियाबिंद के मरीज बढ़े, ओपीडी में प्रतिदिन आ रहे 10 से 12 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मोतियाबिंद के मरीज बढ़े, ओपीडी में प्रतिदिन आ रहे 10 से 12 मरीज
Mon, 23 Nov 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
- माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में बढ़ी मरीजों की भीड़
- जांच के बाद डॉक्टर दे रहे ऑपरेशन की सलाह, मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है सुविधा
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों मोतियाबिंद के मरीज बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन जांच के दौरान 10 से 12 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत मिल रही है। चिकित्सक जांच के बाद जरूरत के अनुसार उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दे रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मोतियाबिंद का ऑपरेशन सालभर कराया जा सकता है।
मौसम में बदलाव के साथ आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह से ही मरीज पहुंच रहे हैं। दोपहर एक बजे तक नेत्र रोग विभाग में करीब 80 मरीज जांच करा चुके थे। इनमें लगभग सभी उम्र के मरीज शामिल रहे। कुछ मरीजों ने आंखों से पानी आने, पलकों के आसपास दर्द और सूजन तथा आंखों में कुछ गड़ने जैसी समस्याएं बताईं। डॉक्टर लक्षणों के अनुसार दवाएं दे रहे हैं। जरूरत पड़ने पर मशीनों से जांच भी कराई जा रही है। आंखों की रोशनी कम होने की स्थिति में चश्मा और आगे के उपचार की सलाह दी जा रही है।
ओपीडी में मोतियाबिंद के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, प्रतिदिन 10 से 12 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हो रही है। ऐसे मरीजों को उनकी आंखों की स्थिति के अनुसार ऑपरेशन कराने की सलाह दी जा रही है। मेडिकल कॉलेज में मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। मरीज जांच और आवश्यक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराकर सर्जरी करा सकते हैं।
विज्ञापन
मौसम को लेकर भ्रमित न हों मरीज
नेत्र सर्जन डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इन दिनों आंखों से संबंधित समस्याओं के मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें मौसम में बदलाव से परेशानी वाले मरीजों के साथ मोतियाबिंद के रोगी भी शामिल हैं। जांच के बाद जरूरत के अनुसार दवा और ऑपरेशन की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन सालभर कराया जा सकता है। ठंड के मौसम में भी सर्जरी कराने में कोई सामान्य बाधा नहीं है। मेडिकल कॉलेज में नियमित रूप से ऑपरेशन किए जाते हैं और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने मरीजों से मौसम को लेकर भ्रमित न होने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार कराने की अपील की।