फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Case filed against three for tying teenagers and youths to electric poles and beating them

Siddharthnagar News: किशोर और युवकों को बिजली के खंभे में बांधकर पीटने के मामले में तीन पर केस

Wed, 20 Aug 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Case filed against three for tying teenagers and youths to electric poles and beating them
युवकों की बिजली के पोल से बांधकर पिटाई। 
- त्रिलोकपुर क्षेत्र के पंड़िया गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात खंभे में बांध कर पीटने का वायरल हुआ था वीडियो
विज्ञापन


भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के पंड़िया गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात बिजली के खंभे में बांध कर 14 वर्षीय किशोर के साथ दो युवकों को पीटने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित युवक के पिता नंदलाल सोनी की तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने नामजद इंद्रेश, अनूप व चंदन सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को प्रसारित हुआ था।

डुमरियागंज नगर पंचायत निवासी नंदलाल सोनी ने त्रिलोकपुर पुलिस को दी तहरीर में आरोप बताया है कि उनका लड़का मनीष सोनी अपने दोस्त नगर पंचायत डुमरियागंज के ही इशांत यादव व आयुष उर्फ रवि मिश्र के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने के लिए जाने की बात कह कर घर से निकला था। उसी रात त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पंड़िया गांव में रवि मिश्र चाचा के घर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही डीजे के कंप्टीशन को देखने पहुंचे, जहां गांव के इंद्रेश, अनूप और चंदन के साथ ही गांव के कई लोगों ने बिजली के खंभे में बांध कर उनके बेटे मनीष सोनी, इशांत यादव और रवि मिश्र को बेल्ट, लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। उन्होंने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। नंदलाल सोनी की तहरीर के आधार पर त्रिलोकपुर पुलिस ने इंद्रेश, अनूप व चंदन नामजद सहित अन्य तमाम लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विपिन सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

---
केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने लगाया छेड़खानी का आरोप
केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने मीडिया में वीडियो बयान देकर पीड़ितों के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर का कहना है कि खुद को कार्रवाई से बचने के इस तरह की बयान बाजी की जा रही है। अभी तक छेड़खानी के मामले में कोई भी तहरीर या शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पीआरवी टीम ने परिजनों को किया था सुपुर्द
भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के पंड़िया गांव में हुई वारदात के बाद किसी ने 112 पर पीआरवी को वारदात की सूचना दी थी। रात करीब साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने किशोर रवि मिश्र सहित तीनों को त्रिलोकपुर पुलिस को सौंप दिया था। अगले दिन रविवार को सुबह त्रिलोकपुर पुलिस ने परिजनों को बुलवा कर उनसे सुपुर्दगी नामा लिखवाकर सौंप दिया। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर एक किशोर सहित तीन लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया जा रहा था तो जब पीआरवी टीम ने तीनों को त्रिलोकपुर पुलिस को सौंपा था और अगले सुबह परिजनों को सौंपा तब उस दौरान आरोपियों ने छेड़खानी का शिकायती पत्र क्यों नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed