फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Case filed against 31 named and 40 unknown persons for blocking the road

Siddharthnagar News: सड़क जाम करने के मामले में 31 नामजद व 40 अज्ञात पर केस

Sun, 24 Aug 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Case filed against 31 named and 40 unknown persons for blocking the road
पथरा में बांसी डुमरियागंज मार्ग जाम किये हुए परिजनों से बात करते एसडीएम शशांक शेखर राय।  - फोटो : संवाद
पथरा। क्षेत्र के पाला गांव में शनिवार को सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर बांसी-डुमरियागंज मार्ग को चार घंटे जाम करने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। माता-पिता सहित 31 नामजद और 40 अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम पाला निवासी संदीप सोनी (30) पुत्र हनुमान सोनी 30 जुलाई को एक मदरसे की बस में चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन लखनऊ स्थित पीजीआई में उसका इलाज करा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। रात में शव लेकर गांव पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की ओर से आरोपियों पर सहानुभूति दिखाने का आरोप लगाते हुए सुबह छह बजे सड़क जाम कर दी। करीब नौ बजे तक चले इस प्रदर्शन की वजह से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

इस दौरान मृतक के परिजन सहित आसपास के सैकड़ों लोग बस चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी करने लगे। जिले के पांच थाने की पुलिस पहुंची और ग्रामीणों से जाम हटाने का अनुरोध करते रहे, लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय के बहुत समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राजकीय मार्ग को घंटों बंद करने और पुलिस विरोधी नारे लगाने पर उच्च अधिकारियों के आदेश पर 31 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार: पथरा पुलिस ने मृतक के परिजनों को धमकी देने के मामले में सिसई कला निवासी अब्दुल सलाम चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अब्दुल सलाम पर धमकी देने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अपराध को रोकने के लिए यह गिरफ्तारी की गई है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed