फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Budhi Rapti touching the red mark, the water level of Rapti also increased

Siddharthnagar News: लाल निशान छू रही बूढ़ी राप्ती, राप्ती का जलस्तर भी बढ़ा

Wed, 17 Sep 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Budhi Rapti touching the red mark, the water level of Rapti also increased
तेजी से बढ़ रहा बांसी में राप्ती नदी का जलस्तर। संवाद
सिद्धार्थनगर/बांसी। नेपाल की पहाड़ियों पर लगातार हो रही बारिश से बूढ़ी राप्ती और राप्ती का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार शाम चार बजे राप्ती चेतावनी बिंदु से 13 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। वहीं बूढ़ी राप्ती खतरे के निशान से मात्र 29 सेमी ही दूर रह गई है। इससे नदियों किनारे बसे गांव के लोगों की दिल की धड़कनें तेज हो गई है। वह बाढ़ की आशंका से भयभीत है। राप्ती नदी का तेजी से बढ़ रहे जलस्तर और बांधों की जर्जर स्थित देख नदियों के तट पर बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ और पूर्वानुमान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बांसी में राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है और नदी के बढ़ने का क्रम जारी है। यह नदी दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। चार बजे नदी का जलस्तर 84.030 था जबकि चेतावनी बिंदु 83.900 है और खतरे का निशान 84.900 है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed