{"_id":"6a9b096223117454bc09e064","slug":"siddharthnagar-news-brother-in-law-attacked-with-a-knife-accused-handed-over-to-police-by-locals-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163998-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साले पर चाकू से हमला, आरोपी को लोगों ने पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साले पर चाकू से हमला, आरोपी को लोगों ने पुलिस को सौंपा
Fri, 04 Sep 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां। कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज नगरपालिका नंबर स्थित गैड़हवा में शुक्रवार सुबह साले पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
नेपाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपिलवस्तु नगरपालिका-7 धरमपनिया निवासी 37 वर्षीय प्रदीप कोरी ने अपने 18 वर्षीय साले अजय कोरी पर चाकू से हमला किया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई गई है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में अजय के गले और दाहिने हाथ में चोट आई है। घायल अजय का कपिलवस्तु अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। घटना के संबंध में आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।