फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Boys abducted from Balrampur found in Etwa

Siddharthnagar News: बलरामपुर से निकाला बालक, इटवा में मिला

Tue, 20 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Boys abducted from Balrampur found in Etwa
सिद्धार्थनगर। इटवा पुलिस ने सोमवार रात घर से नाराज होकर निकले बालक को कस्बे में घूमते देख रोक लिया। तलाशी में उसके पास से सोने के आभूषण व 31,630 रुपये नकदी बरामद किए गए। इसके बाद परिजनों को सुपुर्द किया। बालक बलरामपुर जनपद का रहने वाला है। एसओ इटवा रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार, रात में गश्त के दौरान करीब 12 बजे कस्बा इटवा में एक लड़का संदिग्ध हालात में घूमता मिला, जिसको रोककर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कमरुद्दीन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मैकडीह मुजहनिया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर बताया। इसके बाद बालक को थाने पर लाया गया और उसके पिता को फोन कर सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे पिता अब्दुल रहमान ने बताया कि उनका लड़का कमरुद्दीन सोमवार की सुबह करीब आठ-नौ बजे के आसपास घर से उक्त कीमती सामान और रुपये लेकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed