{"_id":"6aa052b8b1d61b19810800c7","slug":"siddharthnagar-news-both-bike-riders-injured-in-head-on-collision-referred-to-higher-center-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164241-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल, रेफर
Tue, 08 Sep 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के मैना गांव के मदरसे के पास स्थित पुलिया पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी इटवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक कठेला समय माता थाने के झकहिया निवासी मनोज मौर्या (25) राम बाइक से इटवा होकर झकहिया घर लौट रहे थे। गोल्हौरा थाने के जोगी कुंड निवासी सुग्रीव (20) इटवा से आ रहा था। अभी वह इटवा-बेलवा मार्ग पर मैना मदरसे के पास स्थित पुलिया पर पहुंच ही था कि दोनों बाइक चालक की आमने- सामने की टक्कर हो गई। हादसे में घायल दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में एसओ इटवा अनिल कुमार दुबे ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।