फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Blue trapped in Akshat's spin, Red won the match by one wicket

Siddharthnagar News: अक्षत की फिरकी में फंसा ब्लू, रेड ने एक विकेट से जीता मुकाबला

Sun, 19 Oct 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Blue trapped in Akshat's spin, Red won the match by one wicket
शोहरतगढ़। क्षेत्र के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में शनिवार को एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जीबीसीए रेड ने ब्लू को एक विकेट से हरा दिया। जीबीसीए रेड की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते अक्षत ने चार विकेट चटकाए। उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 145 रन बनाए। इसमें शिवांशु सिंह ने 49, मनीष यादव ने 27 और आशीष चौधरी ने 13 रन की पारी खेली। जीबीसीए रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अक्षत ने चार, इरफान व अंश साहनी ने दो-दो विकेट और शिवम ने एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए रेड ने 19 ओवर में नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें अक्षत ने 24 रन दिव्यांश ने 20 रन व अभय चौरसिया ने 17 रनों की पारी खेली। जीबीसीए ब्लू के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवांशु व मनीष ने दो-दाे विकेट और रौनक, शहनवाज ने एक-एक विकेट चटकाएं। इस दौरान कोच विवेक त्रिपाठी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed