{"_id":"694ec6907fbd6d8911035cb1","slug":"siddharthnagar-news-bjp-workers-bowed-their-heads-at-the-gurudwara-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-150581-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भाजपाइयों ने गुरुद्वारे पर टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भाजपाइयों ने गुरुद्वारे पर टेका मत्था
Fri, 26 Dec 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गुरु गोविंद सिंह महाराज के चार साहिबजादों के बलिदान को याद करने के लिए शहर के गुरुद्वारे पर शुक्रवार को वीर बलिदान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान भाजपाइयों ने गुरुद्वारे पर सांसद जगदंबिका पाल और भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अगुवाई में मत्था टेक कर उनको नमन किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा राष्ट्र, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले गुरु गोविंद सिंह के चार वीर साहिबजादों का अद्वितीय शौर्य और बलिदान भारतीय इतिहास का अमर अध्याय है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा राष्ट्र, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदान युगों युगों तक याद किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, तेजू विश्वकर्मा, जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिलामंत्री अजय उपाध्याय, फतेह बहादुर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। ढेबरूआ प्रतिनिधि के अनुसार, सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के शहादत दिवस पर विश्व हिंदू परिषद एवं विश्व हिंदू रक्षा संगठन के संयुक्त नेतृत्व में श्रद्धा पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार हरभजन सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।