{"_id":"6906476e5c7718e1d1034cd0","slug":"siddharthnagar-news-bike-rider-injured-in-collision-with-scorpio-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-147455-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल
Sat, 01 Nov 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
ककरहवा। मोहाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार कपिया मिश्र निवासी संदीप शर्मा (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। मानवता दिखाते हुए स्कार्पियो चालक ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
शनिवार की दोपहर जोगिया थाना क्षेत्र के कपिया मिश्र निवासी संदीप शर्मा (26) बाइक से ककरहवा की तरफ से अपने घर कपिया मिश्र जा रहे थे। अभी वह दुल्हा तिराहे के पास पंडितपुर गांव पहुंचे ही थे कि मोहाना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उसी स्कार्पियो में बैठा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।