{"_id":"68e69e76429ea51eaf0f0f3d","slug":"siddharthnagar-news-bike-rider-injured-after-collision-with-car-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1046-1096136-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी
Wed, 08 Oct 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के सोनहटी चौराहे से पहले जमालजोत मोड़ पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राजू चौरसिया (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक राजू चौरसिया (20) पुत्र सुक्खू चौरसिया ग्राम उज्जैनिया थाना त्रिलोकपुर का रहने वाला है। इन दिनों अपने फूफा राजाराम के साथ ग्राम सोनहटी में रह रहा था। बुधवार सुबह वह अपने फूफा के बेटे धर्मपाल चौरसिया (32) के साथ किसी काम से बैदौला चौराहा गया था। लगभग सुबह 7:30 बजे लौटते समय जब दोनों जमालजोत मोड़ के पास पहुंचे, तभी बांसी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस भिड़ंत मे बाइक चालक धर्मपाल चौरसिया सड़क किनारे दूर जा गिरा जबकि पीछे बैठे राजू चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे सीएचसी बेंवा पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बस्ती जिला अस्पताल और वहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।