फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Best performing health workers to be awarded

Siddharthnagar News: बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी किए जाएंगे सम्मानित

Sat, 31 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Best performing health workers to be awarded
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव के दौरान चौथे दिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आम जन के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए आशाओं को मनोयोग से कार्य करना होगा।
विज्ञापन

कुछ आशाएं अच्छा कार्य कर ही है जो सम्मान के पात्र है लेकिन अभी भी कई आशा अपने कार्य को लेकर गंभीर नहीं है, जिन पर कार्रवाई के लिए भी विभाग को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अगर आशा प्रथम त्रैमास में गर्भवतियों को चिह्नित कर उन्हें सेवाएं देना प्रारंभ कर दें तो न सिर्फ महिला को उच्च जोखिम में जाने से बचाया जा सकता है बल्कि कम वजन वाले नवजातों की संख्या में भी कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया ने विभाग के महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी वीएन चतुर्वेदी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जाने वाले गोल्डन कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लाभ पाने वाले बच्चों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed