फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Awarded twice for clean village panchayat, but lack of sanitation workers is a stain of filth

Siddharthnagar News: दो बार स्वच्छ ग्रामपंचायत का पुरस्कार, सफाईकर्मी न होने गंदगी का धब्बा

Sun, 07 Dec 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Awarded twice for clean village panchayat, but lack of sanitation workers is a stain of filth
- बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के झरुआ गांव का मामला, अब गांव में जगह-जगह है गंदगी
विज्ञापन

तुलसियापुर। दो बार स्वच्छ ग्रामपंचायत का पुरस्कार पाने वाले बढ़नी ब्लाॅक के झरुआ ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी की तैनाती नहीं है। एक वर्ष से सफाईकर्मी न होने से गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार और नालियां जाम हैं। ग्रामीणों ने ब्लाॅक के अधिकारियों पर शिकायतों पर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाते हुए डीएम से गांव में सफाईकर्मी की तैनाती करवाने की मांग की है।
बढ़नी ब्लाॅक के झरुआ ग्रामपंचायत में सफाईकर्मी की एक वर्ष से तैनाती न होने से ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव इस्राइल, चंद्रकेश भारती, अजीज, जैबुन्निशा, रामपाल ने बताया कि झरुआ ग्रामपंचायत में तीन राजस्व गांव झरुआ, भेलौजी और कम्हरिया है। लगभग दो किमी नाली बनी है, लेकिन एक साल से सफाईकर्मी की तैनाती न होने से ग्रामीणों को नालियां स्वयं साफ करनी पड़ रही है। ग्राम वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि एक वर्ष से सफाईकर्मी की तैनाती ग्रामपंचायत में नहीं है। कई बार डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ, बीडीओ सहित सभी कर्मचारियों को लिखित रूप से इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक सफाईकर्मी की तैनाती न होना चिंता का विषय है। झरुआ ग्रामपंचायत को 2021 व 2022 में स्वच्छ ग्रामपंचायत का पुरस्कार भी मिल चुका है। अब उसी गांव पर सफाई कर्मी न होने के कारण फैली गंदगी से धब्बा लग रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में बढ़नी के बीडीओ अनिशि मणि पांडेय ने बताया कि झरुआ में सफाईकर्मी की तैनाती न होने की जानकारी है। उच्चाधिकारियों को इसके लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
श्याम सुंदर तिवारी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed