फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Attempt to spoil the atmosphere in the procession, firecrackers burnt in prohibited area

Siddharthnagar News: जुलूस में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, प्रतिबंधित इलाके में जलाए पटाखे

Fri, 05 Sep 2025 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Attempt to spoil the atmosphere in the procession, firecrackers burnt in prohibited area
- शोहरतगढ़ कस्बे में बारावफात के जुलूस के दौरान हुआ हंगामा
विज्ञापन



- अराजक तत्वों ने पुलिसकर्मियों से भी की धक्का-मुक्की

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। बारावफात के जुलूस के दौरान शुक्रवार को कुछ अराजक तत्वों ने कस्बे में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। प्रतिबंधित क्षेत्र में पटाखे फोड़ने के साथ ही नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने माहौल शांत कराने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की। पुलिस ने सख्त तेवर दिखाते हुए हालात को काबू कर लिया।

कस्बे में रामजानकी मंदिर के आसपास करीब 50 मीटर के दायरे में हर साल बारावफात के जुलूस के दौरान शोर-शराबे और नारेबाजी पर प्रतिबंध रहता है। शुक्रवार को निकाले गए जुलूस के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने इस क्षेत्र में हथगोला फोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो उनसे धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया। इस पर उसके साथी नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने युवक को छोड़ दिया और जुलूस रवाना कराया। सीओ प्रवीन प्रकाश ने बताया कि कुछ देर के लिए गहमागहमी का माहौल हो गया था हालांकि बाद में स्थिति नियंत्रित कर ली गई और शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस संपन्न हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed