फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Attack with sharp weapon, laborer's condition critical

Siddharthnagar News: धारदार हथियार से हमला, मजदूर की हालत गंभीर

Fri, 05 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Attack with sharp weapon, laborer's condition critical
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार की रात में गोरखपुर के चिलुआताल निवासी लक्ष्मण और पिपराइच निवासी सुनील में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें गुस्साए सुनील ने लक्ष्मण पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर शुक्रवार को पहुंची पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय निर्माण निगम इकाई की ओर से बाउंड्रीवाॅल सहित अन्य निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें गोरखपुर और बिहार के मजदूर काम कर रहे हैं। कपिलवस्तु में मजदूरी करने आए थाना चिलुआताल निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मण अपनी जीविका चला रहा था। उसी जगह पिपराइच गोरखपुर निवासी सुनील कुमार भी काम कर रहा था। किसी बात को लेकर दोनों में आपसी विवाद हो गया।
विज्ञापन

सुनील ने लक्षण के ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा देख लोग वहां पहुंच गए। घायल युवक को बर्डपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर, वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा। हालत गंभीर बताई जा रही है। सुनील भाग गया है। आवेदन के अनुसार केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया घटना बृहस्पतिवार की रात की है। सूचना मिली मौके पर पहुंचा गया। घायल युवक का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed