{"_id":"6abe9d9a8560976a9301f4a0","slug":"siddharthnagar-news-athletes-to-compete-in-race-walking-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165655-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पैदल चाल में आज दौड़ेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पैदल चाल में आज दौड़ेंगे खिलाड़ी
Thu, 01 Oct 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय और जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान में पैदल चाल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सुबह सात बजे से शुरू होगी। इसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन को लेकर खेल विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह के अनुसार बालक वर्ग के लिए पांच किलोमीटर और बालिका वर्ग के लिए तीन किलोमीटर की पैदल चाल दौड़ कराई जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बीएसए, डीआईओएस और जिला युवा कल्याण अधिकारी समेत संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। ्