{"_id":"6b033594d8237bf43d017a7c","slug":"siddharthnagar-news-assistive-devices-distributed-to-children-with-disabilities-joy-seen-on-their-faces-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168582-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिव्यांग बच्चों को बांटे गए सहायक उपकरण, चेहरे पर दिखी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिव्यांग बच्चों को बांटे गए सहायक उपकरण, चेहरे पर दिखी खुशी
Mon, 23 Nov 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
- खुनियांव बीआरसी पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर और ब्रेल किट का किया वितरण
इटवा। खुनियांव ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सतीश द्विवेदी ने जरूरतमंद बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्रेल किट, सीपी चेयर और कान की मशीन समेत विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए। उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज के अभिन्न अंग हैं। उनकी प्रतिभा और क्षमता को निखारने के लिए उचित अवसर और सहयोग देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। दिव्यांगता किसी भी बच्चे की प्रतिभा और आगे बढ़ने की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अभिभावकों और शिक्षकों को भी बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। समाज के जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, सभासद घनश्याम जायसवाल, प्रमोद कन्नौजिया, तरुण सिंह, अजय सिंह, धर्मेंद्र मौर्य, राम विलास वर्मा और बीईओ तारकेश्वर पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।