फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Asha workers warned of dismissal for negligence in work

Siddharthnagar News: काम में लापरवाही पर आशाओं को बर्खास्तगी की चेतावनी

Sat, 30 Aug 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Asha workers warned of dismissal for negligence in work
भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में शनिवार को एएनएम, संगिनी और आशा बहुओं की समीक्षा बैठक हुई। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने खराब कार्य करने वाली आशा बहू अनीता, राजकुमारी, रीना, अफसाना, सुभावती और सुनीता को फटकार लगाई। कहा कि अगले एक माह में बाकी कार्य को पूरा करें नहीं तो प्रोत्साहन राशि बाधित करते हुए आशा के पद से बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि आशा बहुएं गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण अंतिम मासिक तिथि से एक माह सात दिन के भीतर करें और खाने के लिए फोलिक एसिड उपलब्ध करवाएं, जिससे नवजात शिशु को न्यूरोलॉजिकल परेशानी से बचाया जा सके। अधीक्षक ने कहा कि आशा बहू गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की कम से कम चार बार प्रसव पूर्व सभी जांचें करवाएं और कम हीमोग्लोबिन वाली गर्भवतियों को आयरन शुक्रोज की सभी डोज जरूर दिलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed