{"_id":"692205e9253a718961070077","slug":"siddharthnagar-news-apply-for-aggregator-by-30-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-148636-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एग्रीगेटर के लिए 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एग्रीगेटर के लिए 30 तक करें आवेदन
Sun, 23 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीबीजी प्लांट और अन्य संबंधित इकाइयों को फसल अवशेष उपलब्ध कराएं जाने के लिए इन सीटू और एसएमएएम योजनांतर्गत एफपीओ और उनके सदस्य कृषकों का एग्रीगेटर के लिए 30 नवंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
यह जानकारी डीडी कृषि राजेश कुमार ने देते हुए बताया कि जनपद में दो एग्रीगेटर का चयन किए जाने का लक्ष्य प्राप्त है। एग्रीगेटर के लिए लाभार्थी का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति की ओर से किया जाएगा। लाभार्थी को चयन पत्र मिलने के उपरांत निर्धारित तिथि तक यंत्र का किया जाना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा में यंत्र का क्रय नहीं करने की दशा में प्रतीक्षा सूची में प्रथम वरीयता वाले एफपीओ को चयन पत्र जारी किया जाएगा। एफपीओ का सोसाइटी पंजीकरण एक्ट और कंपनी एक्ट में इस योजना में चयन के तिथि से एक वर्ष पूर्व होना अनिवार्य होगा। एफपीओ में सक्रिय कृषक सदस्याें की न्यूनतम संख्या 100 होने पर इस योजना के पात्र लाभार्थी होंगे। आवेदन उप निदेशक कृषि कार्यालय में जमा होगा, जिस एफपीओ की ओर से पूर्व में आवेदन पत्र कार्यालय में जमा किया गया है।