{"_id":"6aa055352d67359fea0f5a32","slug":"siddharthnagar-news-youth-play-a-crucial-role-in-nation-building-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164227-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
Wed, 09 Sep 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
बांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को तिलक इंटर कॉलेज में ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं को नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह मोहित श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसके युवाओं के चरित्र, संस्कार और जागरूकता पर निर्भर करता है। युवा जागरूक, अनुशासित और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होंगे तो समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता का सम्मान करने, परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने और समाज के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, आत्मनिर्भरता, नैतिक शिक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर भी जोर दिया।
मुख्य मार्ग प्रमुख सुरेंद्र श्रीवास्तव ने सामाजिक समरसता और संगठन की शक्ति के महत्व पर विचार रखे। नगर कार्यवाह आकाश मोदनवाल ने युवाओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यथार्थ मिश्र ने भारतीय संस्कृति और वैचारिक जागरूकता पर विचार व्यक्त किए। हरेंद्र बहादुर सिंह और अमित कुमार श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। संचालन रवि प्रकाश चौधरी ने किया। अंत में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और उच्च नैतिक आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। संवाद