{"_id":"6aee1468d3540bf4e8094e21","slug":"siddharthnagar-news-altercation-over-a-water-tap-fir-registered-against-four-individuals-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167811-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नल के विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नल के विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी
Fri, 06 Nov 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के करौंदा खालसा गांव में बुधवार रात नल के विवाद में बेटे ने पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पिता की पिटाई कर दी। मारपीट में पिता के शरीर और हाथ में चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बेटे समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करौंदा खालसा गांव निवासी अम्मर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अनिल चौहान बुधवार की रात नल के विवाद को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर अनिल ने अपनी पत्नी कुसुम और चंपत राय ने कोटिया निवासी विनोद व रमेश के साथ मिलकर उन्हें जमीन पर पटक दिया। आरोप है कि इसके बाद चारों ने उनकी पिटाई की। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अनिल चौहान, कुसुम, विनोद और रमेश के खिलाफ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।