फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Allegations of collusion lead to dispute in BLO-PradhanSiddharthnagar News : Allegations of collusion lead to dispute in BLO-Pradhan

Siddharthnagar News: मिलीभगत का आरोप बीएलओ-प्रधान में विवाद का कारण

Wed, 04 Feb 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Allegations of collusion lead to dispute in BLO-PradhanSiddharthnagar News : Allegations of collusion lead to dispute in BLO-Pradhan
तुलसियापुर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा अलीदापुर में बीएलओ को मारने-पीटने के मामले में ग्राम प्रधान और सहयोगियों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मंगलवार को प्रधान ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि निष्पक्ष मतदाता सूची बनाने के मामले को लेकर बीएलओ और प्रधान में विवाद हुआ है। इनमें कुछ का कहना था कि बीएलओ द्वारा प्रधान पद के दूसरे संभावित प्रत्याशी के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाने के बाद यह विवाद शुरू हुआ है। चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीतारामपुर टोला बनकटवा दक्षिणी निवासी विजय कुमार बीएलओ के रूप में गौरा बाजार बूथ संख्या 45 में बीएलओ के रूप में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान पंकज चौबे अपने साथियों के साथ पहुंचे और मतदाता सूची में गलत कार्य करने के लिए दबाव डालने लगे। मना करने पर ग्राम प्रधान और साथियों ने उन्हें कमरे में बंद करके मारपीट की, उस पर शराब छिड़की गई और उनकी जेब में कुछ डालकर पुलिस बुलाकर फंसाने का प्रयास किया गया। साथ ही उसके सिर पर कुछ सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई। बीएलओ के परिजनों ने घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी कराया गया है, जहां से उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है।
विज्ञापन

प्रधान ने डीएम से लगाई गुहार: शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरा अलीदापुर के प्रधान पंकज चौबे ने डीएम को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बीएलओ पर प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी के साथ मिलीभगत करते हुए मतदाता सूची से आधार मैच कराने का कार्य लेने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की शिकायत पर बीएलओ को बुलाकर पूछा तो वह गाली-गलौज पर उतारू हो गए और काॅलर पकड़कर धक्का-मुक्की करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया वह नशे में था और मौके पर डायल 112 नंबर की पुलिस पहुंची तो वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed