{"_id":"695aaaa4608c0779310d3319","slug":"siddharthnagar-news-allegation-of-kidnapping-of-student-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151088-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छात्रा के अपहरण का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छात्रा के अपहरण का लगाया आरोप
Sun, 04 Jan 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण और परिवार को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना 11 दिसंबर की बताई जा रही है। रविवार को पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी क्षेत्र के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा है। आरोप है कि 11 दिसंबर की शाम छात्रा घर से बाहर शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे जबरन उठा ले गया। पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी ने छात्रा के धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी।
एसओ इटवा रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। छात्रा की बरामदगी और आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।